झूलेलाल न्यूज़ जलगांव :  शहर की मूलभूत सुविधाओं के विकास और नागरिकों को बेहतर नागरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन के नगर विकास विभाग द्वारा जळगांव महानगरपालिका के लिए 10 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘महानगरपालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु विशेष प्रावधान’ योजना के अंतर्गत यह निधि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासन निर्णय 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

जळगांव शहर के विकास के लिए आवश्यक विभिन्न कार्यों हेतु निधि उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुरेश भोले (राजूमामा) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्रजी फडणवीस से लगातार मांग एवं प्रयास किए थे। उनके प्रयासों को सकारात्मक सफलता मिली है और शहर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इस निधि से जळगांव शहर के 19 प्रभागों में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने के लिए भी निधि का प्रावधान किया गया है। इससे शहर की नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और नागरिकों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

जळगांव शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शेष विकास कार्यों के लिए भी भविष्य में शासन से अधिक से अधिक निधि उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही शहर के लंबित सड़क विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे हों, इसके लिए संबंधित विभागों के पास लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जळगांव शहर के विकास के लिए निधि मंजूर करने पर विधायक सुरेश भोले (राजूमामा) ने महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्रजी फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथजी शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्राताई पवार, मंत्री श्री गिरीशभाऊ महाजन, जळगांव जिले के पालकमंत्री श्री गुलाबरावजी पाटील तथा मंत्री श्री संजयजी सावकारे का हृदय से आभार व्यक्त किया।

शहर के प्रत्येक प्रभाग का संतुलित विकास, बेहतर सड़कें, मूलभूत नागरिक सुविधाएं और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना ही हमारा लक्ष्य है। जळगांव के विकास के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे, ऐसा विधायक सुरेश भोले (राजूमामा) ने कहा।

Don`t copy text!