सफाई कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर मंगलवार को जिला परिषद में समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सोनु सारवान रहेंगे जलगांव जिला दौरे पर

जलगांव | प्रतिनिधि

महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष मुकेश सोनु सारवान मंगलवार, 15 सितंबर को जलगांव जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके जिला परिषद दौरे के दौरान सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे जिला परिषद कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी करिश्मा नायर की उपस्थिति में यह बैठक होगी। बैठक में शासन निर्णय के अनुसार जिले में सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की जाएगी।

जलगांव जिले की सभी पंचायत समितियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण अस्पतालों तथा जिला परिषद मुख्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों की जानकारी बैठक में ली जाएगी। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पद, भरे हुए पद तथा रिक्त पदों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर भी चर्चा कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Don`t copy text!