जलगांव में उगते सूरज की रोशनी में रंगेगा ‘Sunrise & Surrender’ रनिंग के साथ प्रकृति भ्रमण, ध्यान, संगीत, डांस और खान-पान का अनुभव; 27 सितंबर को जैन हिल्स पर अनोखी ‘Morning Journey’ जलगांव | प्रतिनिधि भागदौड़ भरी जीवनशैली से कुछ पल अपने लिए निकालकर प्रकृति के सान्निध्य में शरीर और मन को नई ऊर्जा देने वाला अनोखा उपक्रम ‘Sunrise & Surrender – The Morning Journey’ 27 सितंबर 2026 को जैन हिल्स में आयोजित किया गया है। ‘The Unplug Project’ के माध्यम से आयोजित इस उपक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे होगी। यह केवल रनिंग इवेंट नहीं होगा, बल्कि रनिंग, प्रकृति भ्रमण, ध्यान, लाइव म्यूजिक, डीजे, डांस, कॉफी और बेहतरीन खान-पान जैसे विविध अनुभवों से भरपूर खास ‘Morning Journey’ होगी। प्रकृति की खूबसूरती के बीच Scenic Run और Nature Walk के साथ प्रतिभागी ध्यान, लाइव म्यूजिक और Free-Flow Dance का आनंद ले सकेंगे। ‘Not just a run. Not just a party.’ की संकल्पना के तहत आयोजित इस उपक्रम का उद्देश्य केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित न रहते हुए शरीर के साथ मन को भी तरोताजा करना है। ‘Move, Breathe, Dance, Belong’ की भावना के साथ जलगांववासियों को एक साथ लाने का प्रयास आयोजकों की ओर से किया गया है। अहमदाबाद के पारस दलाल देंगे विशेष प्रस्तुति इस उपक्रम का प्रमुख आकर्षण अहमदाबाद के प्रसिद्ध आर्टिस्ट पारस दलाल की विशेष उपस्थिति होगी। उनकी प्रस्तुति से सुबह के इस अनोखे अनुभव में संगीत और मनोरंजन का अलग ही रंग देखने को मिलेगा। ऐसे में 27 सितंबर की सुबह जलगांववासियों के लिए ‘Run से Relaxation तक’ और ‘Music से Meditation तक’ का नया अनुभव लेकर आएगी। 17 सितंबर तक Early Bird पंजीयन इस उपक्रम के लिए Early Bird टिकट 2 हजार 400 रुपये, जबकि Regular टिकट 2 हजार 600 रुपये है। पांच लोगों के ग्रुप के लिए प्रति व्यक्ति 2 हजार 450 रुपये तथा दस लोगों के ग्रुप के लिए प्रति व्यक्ति 2 हजार 380 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। Early Bird पंजीयन की अंतिम तारीख 17 सितंबर है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए अंबिका – 9829155572, जयंतिका – 9850087002 और सनम – 9552922333 से संपर्क किया जा सकता है। Post navigation गणेशोत्सव पर्यावरणपूरक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पारोला की 85 वर्षीय वृद्ध महिला के अपहरण-हत्या का 40 दिन बाद खुलासा