टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : बाबा हरदासराम पूज्य सिंधी पंचायत, डहरकी परिवार, जलगांव की ओर से दिनांक 06 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस सप्ताह में इंदौर के सुप्रसिद्ध कथाकार पंडित मोहन व्यास जी अपनी मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का निरूपण करेंगे। 📍 स्थान: बाबा हरदासराम समाज मंदिर, गणेश नगर, जलगांव 🕓 समय: प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संपूर्ण सिंधी समाज की सहभागिता से आयोजन यह धार्मिक कार्यक्रम केवल किसी एक संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि बाबा हरदासराम पूज्य सिंधी पंचायत के साथ जलगांव की सभी पूज्य सिंधी पंचायतें, सभी सिंधी दरबार, सभी सिंधी महिला मंडल तथा सभी सेवाभावी एवं सामाजिक संस्थाओं के सहभाग से संपूर्ण सिंधी समाज के लिए आयोजित किया गया है। इस धार्मिक सप्ताह का शुभारंभ 06 सितंबर को भव्य कलशधारी महिलाओं की शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा आदर्श सिंधी स्कूल से शाम 4:00 बजे प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी → समाधा आश्रम → समाधि मार्ग → सब्जी मंडी → मंगल कार्यालय होते हुए बाबा हरदासराम समाज मंदिर पहुंचेगी। इस सात दिवसीय धार्मिक समारोह में प्रतिदिन विभिन्न सिंधी दरबारों की सहभागिता एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, प्रतिदिन एक पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी सिंधी समाजबंधुओं से बड़ी संख्या में सहभागी होकर श्रीमद् भागवत कथा का आध्यात्मिक लाभ लेने का आह्वान किया गया है। Post navigation योगेशकुमार मीना होंगे जलगांव के नए प्रांताधिकारी पिता को गले लगाते ही छलक पड़े बेटियों के आंसू; भावुक हुआ पूरा सभागार