वर्सी महोत्सव के निमित्त रक्तदान शिविर का आयोजन अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट की पहल; पूज्य सेवा मंडल में श्रद्धालुओं ने सेवाभाव से किया रक्तदान जलगांव, प्रतिनिधि : सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सेवा मंडल में वरसी महोत्सव का उत्साह छाया हुआ है। इसी अवसर पर अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने सेवाभाव के साथ रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया। https://jhulelalnews.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-30-at-12.58.13-PM.mp4 कंवर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सेवा मंडल की ओर से अमर शहीद संत कंवरराम साहेब, संत बाबा हरदासराम साहेब और संत बाबा गेलाराम साहेब के वरसी महोत्सव का गुरुवार को उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के उपक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का हिस्सा रहा। Post navigation स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें, लंबित कार्य तत्काल पूरे करें जिला बैंक चुनाव में महायुति की विजयी शुरुआत!