टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव :  राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग के जळगांव, धुले और नंदुरबार जिलों के लिए वरिष्ठ अधिकारी सौ. स्मिता गांधी का हाल ही में मुंबई से स्थानांतरण होकर आगमन हुआ है। मुंबई में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और प्रभावी कार्यशैली के बल पर एक दमदार पहचान बनाई थी। उनके जळगांव आगमन पर विभिन्न क्षेत्र के मान्यवरों ने उनका स्वागत करते हुए नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुंबई की तरह ही सौ. स्मिता गांधी जळगांव, धुले और नंदुरबार जिलों में भी अपनी कार्यकुशलता का प्रभाव छोड़ेंगी तथा विभागीय कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में कर प्रशासन अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनेगा, ऐसी अपेक्षा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर मुंबई से स्थानांतरित होकर आए इन्वेस्टिगेशन विभाग के डेप्युटी कमिश्नर मुरलीधर बेनडे तथा असिस्टेंट कमिश्नर मेहुल इंदानी का भी सम्मान किया गया। कर चोरी पर अंकुश लगाने, राजस्व संरक्षण और विभागीय जांच कार्यों में उनके अनुभव का लाभ तीनों जिलों को मिलेगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में अमृतभाई सचदेव, सनी दादा सचदेव एवं तुषारभाई पटेल ने उपस्थित रहकर सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया और आगामी तीन वर्षों के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुभवी अधिकारियों के नेतृत्व में जळगांव, धुले और नंदुरबार जिलों में जीएसटी विभाग की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा व्यापारियों और उद्योग जगत को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

उपस्थित मान्यवरों ने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में तीनों जिलों में राजस्व वृद्धि, प्रशासनिक सुधार और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। अधिकारियों के स्वागत के साथ ही उनके सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की गई।

Don`t copy text!