रविकुमार अंदानी ने अमलनेर के प्रांताधिकारी मयूर भंगाले से की शिष्टाचार भेंट

अमलनेर (विशेष प्रतिनिधि): सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले सूचना अधिकार कार्यकर्ता एवं पत्रकार रविकुमार अंदानी ने अमलनेर के प्रांताधिकारी मयूर भंगाले से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर जितू मोहनानी एवं अनिल सैनानी भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान प्रांताधिकारी मयूर भंगाले ने सिंधी विस्थापितों से संबंधित शासन के परिपत्र तथा अभय योजना के शासन निर्णय (GR) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रांताधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जारी परिपत्र एवं जीआर के अनुसार सिंधी समाज के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को योजना की पात्रता, प्रक्रिया एवं लाभों के संबंध में मार्गदर्शन भी किया।

बैठक के दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Don`t copy text!