टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जी.एस. मैदान पर ऑल इंडिया कंजरभाट जातीय क्रिकेट डे-नाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नरडाणा के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल नेतलेकर एवं लखन नेतलेकर के हाथों उत्साहपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर बिरजू नेतलेकर, मोहन गारुंगे, नरेश बागडे, शशिकांत बागडे, मोहन चव्हाण, संजय मोती, प्रदीप नेतलेकर, योगेश बागडे, मंगल गुमाने, संतोष गारुंगे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए राहुल नेतलेकर ने कहा कि, “क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह एकजुटता का संदेश देने वाला माध्यम है। क्रिकेट में कोई खिलाड़ी कितना भी अच्छा क्यों न हो, लेकिन पूरी टीम का साथ मिले बिना जीत हासिल नहीं की जा सकती। ठीक इसी तरह समाज में भी केवल एक व्यक्ति की तरक्की पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना जरूरी है।”

कार्तिक बाटुंगे ने बताया कि समाज के युवाओं को खेल के क्षेत्र में मंच उपलब्ध कराने, उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा समाज के लोगों में एकता, भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में जलगांव, नंदुरबार, कोल्हापुर, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर और अहमदाबाद सहित विभिन्न शहरों की कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह डे-नाइट प्रतियोगिता 13 से 16 तारीख तक आयोजित की जा रही है, जबकि 16 तारीख को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

स्व. गणेश नेतलेकर की स्मृति में लखन नेतलेकर एवं राहुल नेतलेकर, भाईराजा ग्रुप नरडाणा की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

*प्रथम पुरस्कार:* 55,555 रुपये

*द्वितीय पुरस्कार:*33,333 रुपये

*कुल नकद पुरस्कार:* 1 लाख रुपये तक

विभिन्न शहरों के समाजबंधुओं के एक ही मैदान पर एकत्रित होने से इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व बढ़ गया है।

खेल प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने और समाज में एकता एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कार्तिक बाटुंगे, राज नेतलेकर, गणेश बागडे, राज गागडे, गौतम टीलंगे, गोविंद दहियेकर सहित अनेक युवाओं ने विशेष परिश्रम किया।

Don`t copy text!