टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जिले में बढ़ते फेटल (घातक) सड़क हादसों के मद्देनज़र आज सुबह एक महत्वपूर्ण वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंस) बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों एडिशनल एसपी, सभी एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन इंचार्ज, यातायात शाखा के अधिकारी तथा हाईवे स्टेट पेट्रोल (HSP) के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और त्वरित सहायता व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किए गए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं — 1. MIDC क्षेत्र के ट्रक ड्राइवरों के लिए विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। 2. गांवों के ट्रैक्टर चालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। 3. ढाबों और होटलों को दुर्घटना के बाद तुरंत सहायता देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें CPR आदि शामिल रहेगा। 4. NHAI और PWD को भेजे गए स्ट्रक्चरल बदलाव संबंधी प्रस्तावों का नियमित फॉलोअप किया जाएगा। 5. शादी समारोहों में क्षमता से अधिक भरे जाने वाले टेम्पो वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 6. प्रत्येक पुलिस स्टेशन के वाहन में दुर्घटनाओं के लिए आवश्यक फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा। 7. हाईवे किनारे खड़े रहने वाले ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी। 8. शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 9. अवैध यात्री परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 10. यह सामने आया है कि लगभग 75% दुर्घटना पीड़ितों को जळगांव में गैर-एम्बुलेंस वाहनों से अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस पर एम्बुलेंस तुरंत उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। 11. जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां डंपर चालकों को सुरक्षा संबंधी विशेष निर्देश दिए जाएंगे। 12. आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। 13. प्रत्येक पुलिस स्टेशन को अपने क्षेत्र में होने वाले फेटल एक्सीडेंट के स्पॉट, समय, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों आदि का अध्ययन कर आवश्यक पुलिस उपाययोजना और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। Post navigation जलगांव जिले में तड़ीपार अपराधियों के घरों की जांच, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को महाविकास आघाड़ी की युवा इकाइयों का तीव्र आंदोलन की ओर से आयोजन