टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : NEET पेपर लीक मामले में पुणे के मॉडर्न कॉलेज की एक महिला प्राध्यापिका की गिरफ्तारी के बाद महाविकास आघाड़ी की युवा इकाइयों ने आंदोलन का ऐलान किया है। इस प्रकरण के विरोध में तथा सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर युवासेना, युवक कांग्रेस और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से बुधवार, 20 मई 2026 को सुबह 11 बजे एम. जे. कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने तीव्र आंदोलन किया जाएगा। देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े NEET परीक्षा पेपर लीक मामले से छात्रों में भारी आक्रोश और असंतोष देखा जा रहा है। मामले में पुणे स्थित मॉडर्न कॉलेज की एक महिला प्राध्यापिका को गिरफ्तार किया गया है, वहीं इस पूरे प्रकरण में अन्य लोगों या किसी संगठित रैकेट की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। युवा संगठनों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। छात्रों की भावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एम. जे. कॉलेज के सामने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस आंदोलन में अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों से शामिल होने की अपील युवासेना के विराज कावडिया, निलेश चौधरी, पियुष गांधी, प्रीतम शिंदे, युवक कांग्रेस के मुजीब पटेल तथा राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के विनायक पाटील और रिकु चौधरी ने की है। Post navigation जलगांव में बढ़ते फेटल हादसों पर पुलिस अलर्ट सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों की बड़ी बैठक, कई अहम फैसले संत साई साधराम साहेब के अंतिम संस्कार : 21 मई को सिंधी समाज़ क़ा बंद