टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : पत्रकार संघ के माध्यम से समाज का आईना बनकर कार्य करने वाले गर्जना महाराष्ट्र ग्रामीण पत्रकार संघ की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर संगठन के सदस्यों को मिठाई वितरित की गई। इस स्नेहमयी कार्यक्रम का आयोजन संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कदम एवं केंद्रीय सचिव भगवान सोनार की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर दोनों केंद्रीय पदाधिकारियों के हाथों संगठन के सभी सदस्यों को दीपावली के उपहार स्वरूप मिठाई वितरित कर दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों का संगठन और अधिक मजबूत हो तथा त्योहारों के अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम और अपनापन बढ़े, इसी उद्देश्य से इस पहल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलगांव जिलाध्यक्ष चेतन वाणी, जिला कार्याध्यक्ष हेमंत पाटील एवं शहराध्यक्ष जितेंद्र कोतवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन के सदस्य योगेश सुने, नितिन सोनवणे, संधीपाल वानखेडे, निखिल सोनार, पवन खंबायत, लालचंद अहिरे, जकी अहमद, वसीम खान, निखिल वाणी, विकास पाथरे, सुमित देशमुख, अभिजीत पाटील, योगेश चौधरी, रशीद बागवान, विकास चव्हाण, जगमोहन ठाकुर, अमोल पाटील एवं शाहीर तेली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पत्रकार बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम एवं उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया। Post navigation धनतेरस पर RK Jewellers में खरीदारी का खास मौका, ग्राहकों के लिए लेकर आए शानदार ऑफर्स और आकर्षक कलेक्शन!