तरुण कुढापा मित्र मंडल को प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में अग्निसुरक्षा को लेकर मार्गदर्शन जलगांव | प्रतिनिधि गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में सार्वजनिक गणेश मंडलों में सुरक्षा उपायों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जलगांव शहर महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की ओर से आज तरुण कुढापा मित्र मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। आयुक्त आदित्य जीवने (भा.प्र.से.) के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, जलगांव के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले उपायों, अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग, आग बुझाने की प्राथमिक विधियों तथा मंडप परिसर में आवश्यक अग्निसुरक्षा उपायों के संबंध में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए अग्निशमन दल के दूरभाष नंबर तथा अन्य उपयोगी जानकारी मंडल के स्थान पर प्रमुख एवं दिखाई देने वाले स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ होती है। ऐसे में संभावित आग की घटनाओं को रोकने के लिए सभी गणेश मंडलों को आवश्यक अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने तथा अग्निसुरक्षा संबंधी उपायों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान अग्निशमन विभाग की ओर से किया गया। Post navigation अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए 118 लाभार्थियों को अनुदान का लाभ मेहरूण तालाब के गणेश घाट पर विसर्जन की तैयारियों का महापौर दीपमाला काळे ने लिया जायजा