अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए 118 लाभार्थियों को अनुदान का लाभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी करिश्मा नायर के हाथों लाभ का वितरण जलगांव | प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त प्रस्तावों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग को कुल 208 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। चालू वर्ष में उपलब्ध बजट प्रावधान के अनुसार इस योजना के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इनमें से 118 लाभार्थियों को अनुदान का लाभ मंजूर किया गया है। जिन लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें प्रतिनिधिक स्वरूप में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी करिश्मा नायर के हाथों अनुदान का वितरण किया गया। इस अवसर पर करिश्मा नायर ने लाभार्थियों को उनके भावी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी भाऊसाहेब अकलाडे उपस्थित थे। अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देकर सामाजिक सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने पर जिला परिषद प्रशासन का विशेष जोर है। Post navigation नदियों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी : जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह तरुण कुढापा मित्र मंडल को प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण