वरिष्ठ नागरिकों में साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता; Cyber Warriors का अनोखा उपक्रम जलगांव, : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जलगांव में साइबर सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोमनाथ वडनेर के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी दीदी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस दौरान Quick Heal Foundation के Cyber Warrior उपक्रम से जुड़ी साक्षी पाटील, विद्या सोनवणे, अक्षय पाटील और लोकेश पाटील ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया। ऑनलाइन धोखाधड़ी, OTP, फिशिंग, मजबूत पासवर्ड, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल फुटप्रिंट के साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक की पहचान कैसे करें, इसकी जानकारी दी गई। ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर नागरिकों की शंकाओं का समाधान कार्यक्रम के दौरान कुछ उपस्थित नागरिकों ने उनके साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं, साइबर समस्याओं तथा प्राप्त हुए संदिग्ध कॉल और मैसेज को लेकर सवाल पूछे। Cyber Warriors ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। व्यक्तिगत और आर्थिक जानकारी साझा न करने की अपील समाज के वरिष्ठ नागरिकों में भी साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत एवं आर्थिक जानकारी साझा न करने की अपील की गई। Post navigation ग्रामसभा में ग्रामसेवक पर हमला, मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 31 अगस्त भटके-विमुक्त दिवस के अवसर पर नियोजन बैठक