31 अगस्त भटके-विमुक्त दिवस के अवसर पर नियोजन बैठक

जलगांव : 31 अगस्त को मनाए जाने वाले भटके-विमुक्त दिवस की पृष्ठभूमि में समाज कल्याण अधिकारी के कक्ष में नियोजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में भटके-विमुक्त समाज के विकास के लिए विभिन्न उपक्रम चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भटके-विमुक्त समाज के नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना, उनकी समस्याओं को जानना तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में बैठक में चर्चा हुई। भटके-विमुक्त दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रभावी रूप से आयोजित करने का नियोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशालजी राठौड़ सहित संबंधित पदाधिकारी तथा भटके-विमुक्त विकास प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं जलगांव जिला संयोजक प्रवीणजी सूर्यवंशी, अशासकीय सदस्य फकीराजी भोई, रवींद्रजी जोशी, डॉ. रवींद्र बावणे तथा डॉ. एकनाथ लोहार उपस्थित थे।

बैठक में आगामी 31 अगस्त भटके-विमुक्त दिवस को विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से प्रभावी ढंग से मनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Don`t copy text!