झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : शहर के शहीद हेमू कलाणी उद्यान की बदहाली दूर कर उसका सौंदर्यीकरण करने तथा क्षेत्र के नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने जलगांव शहर महानगरपालिका आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शहीद हेमू कलाणी उद्यान की वर्तमान स्थिति काफी खराब हो चुकी है। उद्यान की सुरक्षा दीवार जर्जर अवस्था में होने के कारण परिसर में अस्वच्छता का वातावरण बना हुआ है और नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहिणाबाई उद्यान, रामदास पार्क तथा एम.जे. कॉलेज परिसर स्थित उद्यानों की तर्ज पर शासकीय निधि से शहीद हेमू कलाणी उद्यान का विकास कर नागरिकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में उद्यान में बंदिस्त व्यायामशाला (जिम), वाचनालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विरंगुला केंद्र (मनोरंजन केंद्र) बनाने की मांग भी की गई। इसके अलावा नवनिर्मित आरसीसी सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए तत्काल गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाने की मांग की गई।

क्षेत्र में आवारा और मोकाट कुत्तों का उपद्रव बढ़ने से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। इस समस्या पर तत्काल आवश्यक उपाययोजना करने की मांग ज्ञापन में की गई है। साथ ही नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे ‘आपला दवाखाना’ शुरू करने की मांग भी रखी गई।

नवनिर्मित कंक्रीट सड़कों पर कुछ दोपहिया चालक तेज गति से वाहन चलाने के साथ स्टंट भी कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर गति अवरोधक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन पर संस्था के अध्यक्ष अनंत जोशी, सहसचिव रवींद्र जोशी तथा गजानन ठाकरे

Don`t copy text!