टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जलगांव, बुलढाणा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों वारकरी गुरुवार को भुसावल रेलवे स्टेशन से अनारक्षित निःशुल्क विशेष आषाढ़ी रेलगाड़ी के माध्यम से पंढरपुर में भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया गया कि इस विशेष ट्रेन की मांग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई थी। मांग स्वीकार होने के बाद 24 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भुसावल से पंढरपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाई गई। इस दौरान रावेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह विशेष आषाढ़ी रेलगाड़ी 25 जुलाई को सुबह 3:30 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। वहीं, उसी दिन रात 10:30 बजे पंढरपुर से वापसी के लिए रवाना होकर 26 जुलाई को भुसावल पहुंचेगी। इस विशेष अनारक्षित रेलगाड़ी के सभी जनरल टिकट स्वखर्च से खरीदे गए हैं, जिससे वारकरियों को यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। रवाना होने से पहले वारकरियों से संवाद कर उन्हें विठ्ठल दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। Post navigation छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद शहीद हेमू कलाणी उद्यान के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न सुविधाओं की मांग, मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन