राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जळगांव जिला उपाध्यक्ष बने संदीप अशोक लांडगे

जळगांव | प्रतिनिधि

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जळगांव जिला उपाध्यक्ष पद पर संदीप अशोक लांडगे की नियुक्ति की गई है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवाडे तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजूरकर के निर्देशानुसार जळगांव जिलाध्यक्ष नितीन रमेश चौधरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

नियुक्ति के बाद संदीप लांडगे ने कहा कि जिले के ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके न्यायसंगत अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ओबीसी समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए संगठित रूप से कार्य करते हुए जिले में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ को और अधिक मजबूत बनाने हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर जिला पदाधिकारी हरीशेठ गनवाणी, श्रीधर चौधरी, एडवोकेट दीपकराज खडके, किशोर बोरोले सहित समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उनका अभिनंदन किया है।

संदीप लांडगे की नियुक्ति से जळगांव जिले में ओबीसी समाज के संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा समाज के हितों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी, ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने व्यक्त किया है।

Don`t copy text!