महादेव हॉस्पिटल बन रहा मरीजों के लिए उम्मीद का केंद्र; न्यूरोलॉजी विभाग में सबसे अधिक मरीज

जळगांव | प्रतिनिधि

जळगांव शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र आकाशवाणी चौक स्थित महादेव हॉस्पिटल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मरीजों के लिए उम्मीद का केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा 24 घंटे उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जळगांव और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है, जिससे अस्पताल के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में सर्वाधिक मरीज उपचार हेतु भर्ती हो रहे हैं।

जळगांव के महादेव सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए विभिन्न सुपर स्पेशालिटी विभागों के माध्यम से मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आकाशवाणी चौक स्थित इस अस्पताल में हृदय रोग, किडनी संबंधी रोग, न्यूरो साइंस, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी), आईसीयू, आपातकालीन सेवाएं तथा विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, इस उद्देश्य से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक तथा प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ कार्यरत हैं। विशेष रूप से न्यूरोलॉजी, हृदय रोग और किडनी रोगों के उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

महादेव हॉस्पिटल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, आधुनिक आईसीयू, डायग्नोस्टिक सेंटर, मेडिकल स्टोर तथा विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा के लिए सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीज-केंद्रित सेवाएं, सटीक निदान और समय पर उपचार पर अस्पताल विशेष ध्यान देता है, जिसके कारण क्षेत्र के नागरिकों का विश्वास जीतने में अस्पताल सफल रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि निकट भविष्य में और भी कई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की योजना है। उत्तर महाराष्ट्र के मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महादेव हॉस्पिटल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन सुविधाओं के कारण जळगांव और आसपास के नागरिकों को महानगरों के समान उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो रही हैं।

Don`t copy text!