भुसावल में ‘नेवे-वाणी समाज मंडल’ की बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साह 16 शहरों की टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला भुसावल | प्रतिनिधि नेवे-वाणी समाज मंडल, भुसावल की ओर से रविवार, 14 जून 2026 को भव्य बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता यावल रोड स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर आयोजित होगी, जहां सुबह 6 बजे से क्रिकेट का रोमांच शुरू होगा। समाज के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाजबंधुओं के बीच एकता को मजबूत करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 6 बजे विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगा। पूरे दिन कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, अंतिम मैच के बाद रात 8 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। महाराष्ट्र सहित दो राज्यों की टीमों की भागीदारी इस प्रतियोगिता को महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के अलावा मध्यप्रदेश और गुजरात से भी उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। भुसावल, जळगांव, यावल, साकळी, पुणे, मुंबई, यवतमाल, रिंगणगांव और चुंचाळे जैसे शहरों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर तथा गुजरात के सूरत की टीमों ने भी भागीदारी दर्ज कराई है। इससे प्रतियोगिता को अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय स्वरूप प्राप्त हुआ है। समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने वाले इस खेल महोत्सव में भुसावल और आसपास के क्षेत्र के समाजबंधुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील मंडल के अध्यक्ष किशोर गजानन नेवे, उपाध्यक्ष दीपक हरिभाऊ नेवे, सचिव राम सुधाकर माहूरकर तथा महिला मंडल की पदाधिकारियों ने की है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार को पूरे दिन चलने वाली यह प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड क्रमांक 15 में विशेष स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जळगांव जिला उपाध्यक्ष बने संदीप अशोक लांडगे