जलगांव के महफिल रेस्टो बार में लगी आग; हजारों का नुकसान नेहरू चौक स्थित होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का प्राथमिक अनुमान; दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू जलगांव | प्रतिनिधि : शहर के नेहरू चौक स्थित महफिल रेस्टो बार होटल में शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की सूचना मिलते ही जलगांव महानगरपालिका के दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग लगने की जानकारी मिलते ही गोलाणी मार्केट दमकल केंद्र से दो और महाबल क्षेत्र से एक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। दमकल जवानों ने तत्काल पानी का छिड़काव शुरू कर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कुछ ही देर में आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे यह आसपास के हिस्सों में फैलने से बच गई। एसी, वायरिंग और फर्नीचर जलकर खाक आग की चपेट में आने से होटल का एसी, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, टेबल-कुर्सियां, फ्रिज तथा फैमिली बार का हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग में होटल का सामान जलने से हजारों रुपये का नुकसान होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि पंचनामा और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दमकल कर्मियों ने दिखाई तत्परता आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के चालक अक्षय नाईक, वाहन चालक देविदास सुरवाडे, वाहन चालक गोविंद माली, फायरमैन रोहिदास चौधरी, दीपक रौंदळे, रितेश सुरवाडे, ऋषभ सुरवाडे और विकी सोनवणे ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के वास्तविक कारण और नुकसान का अधिकृत आंकड़ा जांच एवं पंचनामा पूरा होने के बाद सामने आएगा। Post navigation जलगांव में फर्जी डॉक्टर पर पुलिस की कार्रवाई; दवाइयां और चिकित्सा सामग्री जब्त गोलाणी मार्केट में स्वच्छता अभियान; अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी