टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : इस वर्ष संतोषजनक बारिश नहीं होने से किसान और नागरिक चिंतित हैं। पर्याप्त बारिश होने तथा वरुण देवता भगवान श्री झूलेलाल को प्रसन्न करने के उद्देश्य से जलगांव शहर में भव्य बहराणा साहेब शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का आयोजन सभी पूज्य पंचायतों एवं अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट द्वारा संचालित झूलेलाल उत्सव समिति, जलगांव की ओर से किया गया है। कार्यक्रम का विवरण शनिवार, 12 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शोभायात्रा का प्रारंभ : दोपहर 4 बजे शोभायात्रा का मार्ग फुले मार्केट स्थित मरीमाता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा शास्त्री टॉवर चौक, चित्रा चौक, महालक्ष्मी स्वीट, आर.आर. स्कूल, भगवान झूलेलाल मंदिर, संत कंवरराम चौक, बाबा हरदासराम हाउसिंग सोसायटी मार्ग से होते हुए कंवर नगर (सिंधी कॉलोनी) पहुंचेगी। रात 9 बजे मेहरूण तालाब पर बहराणा साहेब का विसर्जन किया जाएगा। झूलेलाल उत्सव समिति की ओर से सभी समाज बंधुओं से बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना एवं बहराणा साहेब शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। निमंत्रक : सभी सिंधी पूज्य पंचायत एवं अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट संचालित झूलेलाल उत्सव समिति, जलगांव Post navigation डिजिटल सुरक्षा के लिए अस्पताल में जनजागरूकता; Anti-Fraud App का एक्टिवेशन कविवर्य ना. धों. महानोर साहित्य, कृषि-पानी पुरस्कार समारोह संपन्न