गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए पूज्य किरीट भाईजी का जलगांव आगमन जलगांव, 9 जुलाई (प्रतिनिधि): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूज्य ऋषिवर किरीट भाईजी का बुधवार, 15 जुलाई 2026 को जलगांव शहर में आगमन होगा। उनके सान्निध्य में तुलसी परिवार, जलगांव द्वारा भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह भक्तिमय कार्यक्रम छत्रपति संभाजी महाराज नाट्यगृह में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूज्य किरीट भाईजी का स्वागत, गुरु पूजन, गुरु वंदना, आशीर्वचन, ठाकुरजी पूजन, शंका समाधान एवं प्रश्नोत्तर सत्र, गुरु दीक्षा, प्रत्यक्ष दर्शन तथा प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। पूज्य किरीट भाईजी देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा, शिवमहापुराण तथा विभिन्न आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हैं। उनके प्रेरणादायी विचारों का लाभ इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को प्राप्त होगा। तुलसी परिवार, जलगांव की ओर से सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है। संपर्क: नीलकंठ सरोदे, तुलसी परिवार, जलगांव मोबाइल: 9423187390 Post navigation स्व. ज्ञानेश्वर गायकवाड की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर प्री-प्राइमरी शिक्षा को नई दिशा; ‘नवचेतना’ और ‘आधारशिला : मैत्री बालमनाशी’ कार्यक्रमों पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न