डॉ. उमाकांत चौधरी को गोल्ड मेडल से सम्मानित 

लायन्स क्लब इंटरनेशनल ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य और प्रभावी नेतृत्व के लिए किया सम्मानित

अकोला | प्रतिनिधि

लायन्स क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में भुसावल के रीजन चेयरमैन डॉ. उमाकांत चौधरी को वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्य, प्रभावी नेतृत्व और सेवाभावी योगदान के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 28 जून 2026 को अकोला में आयोजित समारोह में लायन्स क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल अश्विनकुमार बजोरिया के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर गिरीशजी सिसोदिया, द्वितीय प्रांतपाल सुप्रिया कोतवाल, सचिव डॉ. गर्गे, कोषाध्यक्ष डॉ. मुरारका, अध्यक्ष प्रमोद नेमाडे, गोपाल अग्रवाल, डॉ. भोलाणे सहित भुसावल लायन्स क्लब के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रीजन चेयरमैन के रूप में कार्य करते हुए डॉ. उमाकांत चौधरी ने विभिन्न सेवा परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया। सदस्य संख्या में वृद्धि, संगठन को मजबूत बनाने, उत्कृष्ट नेतृत्व तथा समाजसेवा के प्रति समर्पित भावना के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी इसी उल्लेखनीय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

डॉ. चौधरी की इस उपलब्धि पर पूर्व सांसद डॉ. उल्हास पाटील, डॉ. बोरोले तथा भुसावल लायन्स क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सम्मान केवल डॉ. चौधरी का ही नहीं, बल्कि पूरे भुसावल लायन्स क्लब और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सामाजिक सरोकार, सेवाभाव और प्रभावी नेतृत्व के बल पर प्राप्त यह सम्मान भविष्य में उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजसेवा के लिए विभिन्न स्तरों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Don`t copy text!