महाराष्ट्र राज्य डॉजबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ. हनुमंत लुंगे एवं सचिव पद पर राजेश जाधव का चयन अमरावती : महाराष्ट्र राज्य डॉजबॉल एसोसिएशन की वार्षिक सभा आज अमरावती स्थित अरुणोदय जूनियर कॉलेज के सभागार में डॉ. वसंत लुंगे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य डॉजबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। सभा में राज्य के विभिन्न संबद्ध जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है : अध्यक्ष – डॉ. हनुमंत लुंगे (अमरावती) सचिव – राजेश जाधव (जलगांव) वरिष्ठ उपाध्यक्ष – मुरलीधर पाटील (नाशिक) उपाध्यक्ष – कैलास करवंदे (बुलढाणा), डॉ. सुनील पंढरे (बीड), अशोक परीट (लातूर), प्रवीण कुपटीकर (नांदेड) एवं निलेश भगत (यवतमाल) कोषाध्यक्ष – डॉ. वसंत लुंगे (अमरावती) सहसचिव – डॉ. हरीश काळे (अमरावती), उदयराज कळंबे (रत्नागिरी) एवं प्रमोद खरात (जालना) कार्यकारिणी सदस्य – डॉ. सुगंध बंड (अमरावती), दिनेश धारपवार (वाशिम), अमन डोमाले (पुणे), गिरीश काळे (अकोला), योगेश सोनवणे (जलगांव), रामेश्वर हराळे (पिंपरी-चिंचवड़) तथा आशिष जगताप (बीड)। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा राज्य में डॉजबॉल खेल के विकास और विस्तार के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। Post navigation कवयित्री बहिणाबाई चौधरी की अर्धप्रतिमा का अनावरण गणमान्य अतिथियों के हाथों संपन्न महादेव हॉस्पिटल द्वारा रीढ़ की हड्डी संबंधी रोगों पर विशेष शिविर