टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : तहसील कार्यालय जलगांव एवं जलगांव महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में जलगांव शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल हॉल, लेवा भवन में किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत कुल 635 लाभार्थियों को लाभ प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जबकि 702 नागरिकों ने शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में जलगांव शहर के विधायक सुरेश भोले, महापौर दीपमाला काले, जिलाधिकारी रोहन घुगे, सभापति सिंधुताई कोल्हे, नगरसेवक विष्णु भंगाले एवं प्रकाश बालाणी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में उपविभागीय अधिकारी विनय गोसावी उपस्थित थे। महानगरपालिका आयुक्त आदित्य जीवने के मार्गदर्शन में उपायुक्त पंकज गोसावी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रयास किए, जबकि शिविर का संपूर्ण नियोजन तहसीलदार शीतल राजपूत ने किया। शिविर में राजस्व विभाग, महानगरपालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन विभाग) तथा अन्य विभागों द्वारा नागरिकों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। महानगरपालिका की ओर से 7 जन्म प्रमाणपत्र, 11 मृत्यु प्रमाणपत्र, 50 आयुष्मान कार्ड तथा 3 स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले बाल संगोपन योजना के अंतर्गत 37 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। राशन विभाग द्वारा 103 प्राथमिकता परिवार (PHH) राशन कार्ड तथा विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के लिए 7 चलित राशन कार्ड वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 47 सिंधी विस्थापित आदेश, 60 जाति प्रमाणपत्र, 102 नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, 77 अधिवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र, 9 आय प्रमाणपत्र, 5 विमुक्त एवं घुमंतू जनजाति जाति प्रमाणपत्र, 55 जीवंत 7/12 उतारे तथा 4 सीमांकन (कडेबंदी) से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा 37 लाभार्थियों को विशेष सहायता योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) द्वारा एनसीएमसी कार्ड, आधार सेवा, सेतु सुविधा तथा कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य और भूमि अभिलेख विभागों की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई। संजय गांधी शहर शाखा की ओर से तहसीलदार रुपाली काले तथा नायब तहसीलदार प्राजक्ता केदार ने भी विशेष प्रयास किए। इस अवसर पर महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त शोभा बाविस्कर, उपायुक्त निर्मला गायकवाड़, धनश्री शिंदे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation वासुदेव जोशी गोंधली समाज की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन विठ्ठल दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब भुसावल से विशेष ट्रेन को मिली हरी झंडी