लोहे का कोयता लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार जलगांव | प्रतिनिधि जलगांव शहर के एमआईडीसी क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे की तलवार और कोयता जब्त किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एमआईडीसी क्षेत्र के वी सेक्टर में आकाश सुरेश शिंदे (21 वर्ष, निवासी साईनगर) नामक युवक लोहे का कोयता लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराकर इलाके में दहशत फैला रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस ने 5 जून की शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे की तलवार तथा एक धारदार कोयता बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस कर्मी गणेश ठाकरे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। Post navigation तिरंगे के अपमान पर सै. नियाज अली भैय्या फाउंडेशन का आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग वादल का कहर: कड़गांव स्थित सोलर प्लांट को भारी नुकसान, लाखों का नुकसान होने की आशंका