चोपड़ा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई चार दिनों में 20 मामले दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार; साढ़े पांच लाख रुपये का माल जब्त जलगांव | संवाददाता पुणे में जहरीली देसी शराब से हुई दुर्घटना के बाद राज्य आबकारी विभाग ने जलगांव जिले के चोपड़ा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 1 जून से 4 जून 2026 के बीच चलाए गए इस अभियान में कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। राज्य आबकारी विभाग के अधीक्षक व्ही. टी. भुकन के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7,410 लीटर रासायनिक मिश्रण, 200 लीटर देसी शराब, 200 लीटर ताड़ी तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 5 लाख 60 हजार 795 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई चोपड़ा विभाग के चिखलोत शिवार, शेळावे शिवार, गांधली, कलाली, सावखेड़ा, हिंगोली बुद्रुक, सुटकार और अडावद क्षेत्रों में की गई। विभाग ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में निरीक्षक अ. कै. सु. मोमीन, उपनिरीक्षक जी. एस. मोरे, एन. पी. खपके, आर. के. फुसे तथा कर्मचारी डी. एन. पाटील, एस. एस. पाटील, भूषण परदेशी और नितीन पाटील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नागरिकों से सहयोग की अपील राज्य आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अवैध शराब निर्माण, हाथभट्टी, परिवहन या बिक्री संबंधी कोई जानकारी मिले तो वे टोल फ्री नंबर 1800-233-9999 अथवा व्हाट्सएप नंबर 8422001133 पर संपर्क करें। विभाग का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से अवैध शराब के कारोबार पर अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। Post navigation पुणे शराब कांड के बाद अमलनेर-पारोला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई शिवसेना की बागी उम्मीदवार रेश्मा काले का ऐलान: “लड़ाई पूरी करेंगे, जीतेंगे या हारेंगे!”