टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जळगांव की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सामाजिक कार्यक्रम बुधवार, 22 जुलाई 2026 को रेडप्लस ब्लड सेंटर (एम. जे. कॉलेज रोड, जळगांव) में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर का स्थल गोलाणी मार्केट, ग्राउंड फ्लोर, अग्निशमन कार्यालय के पास, दत्त मंदिर के सामने, जळगांव निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में जळगांव के लोकप्रिय विधायक सुरेश दामू भोळे (राजूमामा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी, शहर के सभी नगरसेवक, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जळगांव द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज पठान (9766651100) तथा उपजिलाध्यक्ष वसीम खान (9764000907) से संपर्क किया जा सकता है। “रक्तदान महादान है” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में जळगांव के नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया है। Post navigation ट्रक चालक हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी को रावेर से किया गिरफ्तार वासुदेव जोशी गोंधली समाज की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन