मंगलग्रह मंदिर में ‘गो-सम्मान अभियान’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न अमलनेर | प्रतिनिधि मंगलग्रह सेवा संस्था द्वारा आयोजित ‘गो-सम्मान आवाहन अभियान’ का शुभारंभ मंगलवार को मंगलग्रह मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सचिव सुरेश बाविस्कर, सहसचिव दिलीप बहिरम, कोषाध्यक्ष गिरीशजी कुलकर्णी, जनसंपर्क अधिकारी शरद कुलकर्णी तथा अभियान की समन्वयक मीना शाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में आयोजित इस अभियान को श्रद्धालुओं का भरपूर समर्थन मिला। गौ-संरक्षण, गौ-संवर्धन और गौ-सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्वेच्छा से अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के माध्यम से समाज में गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति व्यापक जनजागरण करने का संकल्प व्यक्त किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उसके सम्मान और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।” संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी जनजागरण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गो-सम्मान अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। Post navigation देवस्थान भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव का महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने किया कड़ा विरोध एमआईडीसी विस्तार और रोजगार सृजन पर जोर, जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा