एमडी के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार; 2.13 लाख का माल जब्त पालधी-तरसोद बायपास के पास एलसीबी की कार्रवाई; दो संदिग्धों की तलाश जारी जलगांव, प्रतिनिधि : जलगांव तालुका पुलिस थाना क्षेत्र के पालधी-तरसोद बायपास के पास कचरा फैक्ट्री परिसर में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 64.44 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय बिरजू गारुंगे के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1 लाख 93 हजार 320 रुपये कीमत का एमडी और 20 हजार रुपये का मोबाइल फोन, कुल 2 लाख 13 हजार 320 रुपये का माल जब्त किया गया। ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड़ को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पालधी-तरसोद बायपास स्थित कचरा फैक्ट्री परिसर में अंमली पदार्थ लेकर कुछ लोगों के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद अजय गारुंगे को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 64.44 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, अजय गारुंगे पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आरोपी है। उसके खिलाफ एमडी अंमली पदार्थ रखने व बेचने, गांजा रखने व बेचने तथा सेंधमारी जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 35 अपराध दर्ज हैं। मामले में फरार दो अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। साथ ही, इस नेटवर्क में उनकी भूमिका की जांच भी की जा रही है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड़ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक शशिकांत पाटील, पुलिस उपनिरीक्षक सोपान गोरे, पुलिस उपनिरीक्षक विजय देवराम पाटील, सहायक फौजदार अतुल वजांरी, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल अकरम शेख, किशोर पाटील, प्रवीण भालेराव, मुरलीधर धनगर, पुलिस कॉन्स्टेबल रविंद्र कापडणे, गोपाल पाटील, प्रदीप सपकाळे, राहुल रगडे, छगन तायडे तथा तकनीकी टीम के पुलिस कॉन्स्टेबल मिलिंद जाधव और गौरव पाटील ने की। Post navigation हिमाचल के हत्याकांड में फरार चार आरोपी जलगांव में पकड़े गए सिंधी व जैन समाज का भव्य गरबा डांस समारोह 4 अक्टूबर को