गणेशोत्सव के मद्देनजर 14 लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई 8 बदमाश एक साल के लिए, 3 को छह महीने के लिए जिले से किया गया निष्कासित जलगांव : गणेशोत्सव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सक्रिय अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक ही दिन में जिले के 14 लोगों को जिला बदर किया गया है। इनमें कुछ आरोपियों को छह महीने, जबकि कुछ को एक वर्ष के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश प्रांताधिकारी विनय गोसावी ने जारी किए हैं। विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों के 14 लोगों पर कार्रवाई पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार, 7 सितंबर को जिले के 14 लोगों को जिला बदर किया गया। इनमें नशिराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के 6, जामनेर के 3, एमआईडीसी के 2, जबकि रामानंद नगर, जिलापेठ और फत्तेपूर पुलिस थाना क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति का समावेश है। गणेशोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और कानून-व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से सराईत अपराधियों पर नजर रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज की गई है। इन लोगों पर हुई जिला बदर की कार्रवाई एक वर्ष के लिए जिला बदर किए गए लोगों में अरमान चिंधा पटेल, अक्रम शहा सादिक शहा, हरी पांडुरंग पाटील, विपुल गोविंदा नाथ, आवेश खान उर्फ काल्या शेख जहांगीर, मुक्तार शेखा खलील शहा, आतल्लाह शाह अमानल्लाह शाह तथा चेतन उर्फ बटाट्या रमेश सुशीर का समावेश है। वहीं छह महीने के लिए जिला बदर किए गए लोगों में जगन्नाथ रामकृष्ण कोली, प्रकाश सुभाष शिंदे और सोपान अशोक इंगले का समावेश है। गणेशोत्सव के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है। Post navigation ‘ले लो हमारी जान… क्या जलगांवकरों की जान इतनी सस्ती है?’ जागरूक नागरिक, सुरक्षित डिजिटल भारत! जलगांव में साइबर अवेयरनेस इम्पैक्ट कार्यक्रम