अकलूद में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर पुलिस की छापेमारी; चार महिलाओं को छुड़ाया फैजपुर | प्रतिनिधि फैजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अकलूद गांव के शिवार में तापी नदी के किनारे स्थित एक दो मंजिला मकान में चल रहे कथित देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय फैजपुर के अनिल बडगुजर, यावल पुलिस स्टेशन और निंभोरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने की। चार महिलाओं को कराया मुक्त पुलिस कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में धकेली गई चार महिलाओं को मुक्त कराया गया। इनमें से तीन महिलाएं मूल रूप से कलकत्ता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और वर्तमान में भुसावल में रह रही हैं, जबकि एक महिला स्थानीय भुसावल की रहने वाली बताई गई है। अड्डा संचालिका पर कार्रवाई पुलिस ने कथित रूप से कुंटणखाना चलाने वाली मनीषा प्रकाश झोपे (45), निवासी अकलूद, तहसील यावल के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस ने भेजा पंटर पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए पहले से योजना तैयार की थी। इसके तहत पंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके बाद पूरी जानकारी की पुष्टि होने पर संयुक्त पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि मकान में कई कमरे बनाए गए थे, जिससे वहां लंबे समय से गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। Post navigation रेत डालने को लेकर दो गुटों में विवाद; सुप्रीम कॉलोनी में पथराव रावेर में देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार