महादेव हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेजर तकनीक से किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट का उपचार सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत बिना बड़े ऑपरेशन या कम दर्द में निःशुल्क एवं प्रभावी इलाज उपलब्ध जलगांव (प्रतिनिधि): जलगांव जिले के मरीजों के लिए अत्याधुनिक यूरोलॉजी (मूत्ररोग) उपचार सेवाएं अब महादेव हॉस्पिटल, आकाशवाणी चौक, जलगांव में उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक की सहायता से किडनी स्टोन तथा प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने जैसी समस्याओं का सुरक्षित, प्रभावी और कम दर्द वाला उपचार किया जा रहा है। मूत्रमार्ग एवं किडनी में पथरी के उपचार के लिए आर.आई.आर.एस. (RIRS) तकनीक तथा उम्र बढ़ने के साथ होने वाली प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि के उपचार के लिए टी.यू.आर.पी. (TURP) जैसी आधुनिक एंडोस्कोपिक पद्धतियों का उपयोग किया जाता है। इन उपचारों के प्रमुख लाभों में शरीर पर बड़ा चीरा न लगना, कम रक्तस्राव, कम दर्द, कम समय में उपचार, संक्रमण का कम खतरा तथा मरीज का शीघ्र स्वस्थ होना शामिल है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत पात्र मरीजों के लिए प्रोस्टेट की शल्य चिकित्सा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इन उपचारों के लिए अनुभवी यूरोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत केळकर, डॉ. हर्षल चव्हाण, डॉ. श्रीकांत रेड्डी तथा डॉ. शुभम चौधरी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अस्पताल की ओर से अपील की गई है कि जिन मरीजों को किडनी स्टोन, पेशाब करने में तकलीफ, पेशाब रुकना, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में खून आना अथवा प्रोस्टेट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हो, वे बिना विलंब विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर समय पर उपचार का लाभ उठाएं। संपर्क: महादेव हॉस्पिटल, आकाशवाणी चौक, जलगांव फोन: 0257-2231007 मोबाइल: 9421493943 Post navigation जलगांव में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्रसिंह परिहार की मासिक ओपीडी एरंडोल में 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर