जलगांव में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्रसिंह परिहार की मासिक ओपीडी महादेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 11 जुलाई को हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर जलगांव (प्रतिनिधि): हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्रसिंह परिहार (एम.डी., डीएनबी, कार्डियोलॉजी) की नियमित मासिक ओपीडी अब जलगांव में शुरू की जा रही है। प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को महादेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आकाशवाणी चौक, विद्यानगर, जलगांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की जांच, निदान एवं उपचार किया जाएगा। इस माह की ओपीडी शनिवार, 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। डॉ. परिहार इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं जन्मजात हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें आधुनिक हृदय रोग उपचार में विशेष अनुभव प्राप्त है। इस विशेष ओपीडी में सीने में दर्द, हृदय की धड़कन तेज होना, सांस लेने में तकलीफ, आंखों के सामने अंधेरा छाना, हार्ट अटैक की आशंका, लगातार खांसी या थकान, अनियमित या तेज धड़कन, घबराहट, सांस फूलना, हाथ-पैरों में सूजन, चक्कर आना अथवा बेहोशी जैसी हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों में जन्मजात हृदय रोगों की जांच एवं उपचार की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यदि बच्चे को बार-बार सर्दी, खांसी या निमोनिया होना, दूध पीते समय पसीना आना, वजन नहीं बढ़ना, रोते या खेलते समय सांस फूलना, शरीर का नीला पड़ना अथवा लगातार चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हों, तो अभिभावकों को बिना देर किए विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। महादेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एडल्ट एवं पीडियाट्रिक 2-डी इकोकार्डियोग्राफी, स्ट्रेस टेस्ट, होल्टर मॉनिटरिंग, कोरोनरी एवं पेरिफेरल एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर प्रत्यारोपण, डिवाइस क्लोजर, बैलून वाल्वोटॉमी, बायपास सर्जरी तथा ओपन हार्ट सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से पूर्व पंजीकरण कर समय पर जांच का लाभ लेने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें: मो.: 9881704050, 7020378518 Post navigation जलगांव जिला बैडमिंटन चयन ट्रायल प्रतियोगिता-2026 उत्साहपूर्वक संपन्न महादेव हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेजर तकनीक से किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट का उपचार