मकरा चैलेंजर्स लगातार दूसरी बार बना जळगांव कैरम लीग चैंपियन आप्पासाहेब लीजेंड्स उपविजेता, जैद फारुकी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जळगांव | प्रतिनिधि जळगांव जिला कैरम एसोसिएशन की मान्यता, जैन स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान तथा जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के प्रायोजन में आयोजित दूसरी जळगांव कैरम लीग के फाइनल मुकाबले में मकरा चैलेंजर्स ने आप्पासाहेब लीजेंड्स को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 18 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 12 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल के पहले एकल मुकाबले में जैद फारुकी ने अभिजीत त्रिपणकर को 22-14, 19-24, 25-19 से हराकर मकरा चैलेंजर्स को बढ़त दिलाई। दूसरे एकल मुकाबले में मोहम्मद अली बागवान ने शेख हबीब को 19-12, 18-10 से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक युगल मुकाबले में सलीम अंसारी और मोहसीन खान की जोड़ी ने फिरोज खान और अफजल शेख को 7-25, 25-22, 25-11 से पराजित कर अपनी टीम को विजेता बनाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में स्पोर्ट्स हाउस स्ट्राइकर्स ने साईनाथ टाइटन्स को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम को 7 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि चौथे स्थान पर रही साईनाथ टाइटन्स को 5 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में जैद फारुकी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, दानिश शेख को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी तथा सैय्यद जुबेर को सर्वश्रेष्ठ गेम प्लानिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लीसर स्पोर्ट्स स्टार्स टीम ने फेयर प्ले अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं पंकज पवार, निसार अहमद और जैद अहमद ने ‘ओपन टू फिनिश’ एवं ‘ब्लैक टू फिनिश’ का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें जान्हवी स्पोर्ट्स की ओर से विशेष स्ट्राइकर भेंट किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में टीम मालिक युसुफ मकरा, एडवोकेट रविंद्र कुलकर्णी, एडवोकेट आमिर शेख, अरीश शेख, अझर खान, अशफाक शेख, श्रीउत्तम हर्बल्स एवं सालार किंग्स के प्रतिनिधि, कैरम एसोसिएशन के रोहन बाहेती, मंजूर खान, आयोजन समिति के सैय्यद मोहसिन, शेख हबीब, शरीफ खान, फिरोज खान, अताउल्लाह खान, नासिर खान और मोहम्मद फजल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश लोडते ने किया, जबकि आयोजन समिति प्रमुख सैय्यद मोहसिन ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जैन स्पोर्ट्स अकादमी के अरविंद देशपांडे, शालिग्राम राणे, रविंद्र धर्माधिकारी तथा मुख्य पंच रोहित कदम, सहायक पंच झोहेब खाटिक सहित सभी निर्णायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण कैरम चैंपियंस लाइव यूट्यूब चैनल पर मुकेश इंगुलकर द्वारा किया गया। Post navigation महावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार को राष्ट्रीय ‘एमिनेंट इंजीनियर’ पुरस्कार घोषित जलगांव सीए शाखा की ओर से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पदयात्रा का आयोजन