जलगांव सीए शाखा की ओर से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पदयात्रा का आयोजन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में सामाजिक उत्तरदायित्व का दिया संदेश जलगांव | प्रतिनिधि दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जलगांव शाखा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पदयात्रा का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इन सामाजिक उपक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 29 जून 2026 को जिला उपनिबंधक (DDR) कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान से हुई। इस अवसर पर जलगांव सीए शाखा के अध्यक्ष सीए रोशन रूणवाल, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए हितेश आगीवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए अभिषेक कोठारी, वरिष्ठ सदस्य सीए आर. डी. जैन तथा जिला उपनिबंधक कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे। शाखा के पदाधिकारियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने परिसर की सफाई कर पौधारोपण किया। इसके बाद 30 जून की सुबह खान्देश सेंट्रल मॉल से ICAI भवन तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शाखा अध्यक्ष सीए रोशन रूणवाल, उपाध्यक्ष एवं सीए स्टूडेंट्स शाखा अध्यक्ष सीए सोहन नेहेते, कार्यकारी मंडल सदस्य सीए लक्ष्मीकांत लाहोटी, सीए सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सीए रोशन रूणवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित ऐसे सामाजिक उपक्रम समाज से जुड़ाव को मजबूत करते हैं और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के साथ 1 जुलाई को मनाए जाने वाले 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे समारोह की उत्साहपूर्ण शुरुआत हुई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जलगांव सीए शाखा की प्रबंधन समिति तथा सीए विद्यार्थियों ने विशेष परिश्रम किया। Post navigation मकरा चैलेंजर्स लगातार दूसरी बार बना जळगांव कैरम लीग चैंपियन एसटी निगम के आर. के. पाटील का सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह संपन्न