पूर्व आयुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे के कार्यकाल की जांच कर दोषियों पर मामला दर्ज किया जाए

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) की महापौर से मांग; सभी निर्णयों का विशेष ऑडिट कराने की मांग

जलगांव | प्रतिनिधि

जलगांव महानगरपालिका के पूर्व आयुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे के कार्यकाल के दौरान लिए गए सभी निर्णयों, प्रस्तावों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर विशेष ऑडिट कराया जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। यह मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) ने महापौर को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से की है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक अशोक सिताराम लाडवंजारी के नेतृत्व में सुनील माली, राजू मोरे, किरण राजपूत, रिंकू चौधरी, रहीम तड़वी, सुहास चौधरी और नईम खाटीक ने यह ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ख्वाजामिया झोपड़पट्टी प्रकरण, बीओएलटी अनुबंध, भू-अधिग्रहण प्रकरण, अटलांटा प्रकरण, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता ठेकों सहित विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) ने मांग की है कि पूर्व आयुक्त के कार्यकाल के सभी निर्णयों और प्रस्तावों की निष्पक्ष जांच कर विशेष ऑडिट कराया जाए तथा दोषी पाए जाने वाले सभी संबंधित अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Don`t copy text!