कासमवाड़ी में आवारा कुत्तों का आतंक; साढ़े तीन वर्षीय मासूम पर हमला

इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती, इंजेक्शन के लिए भटकने का परिजनों का आरोप

जलगांव | प्रतिनिधि

जलगांव शहर के कासमवाड़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को मोहम्मद मिर्जा (उम्र साढ़े तीन वर्ष) नामक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे काट लिया, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने महानगरपालिका प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आयुक्त के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का आरोप है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए महानगरपालिका ने टेंडर तो जारी किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं।

रविवार को कासमवाड़ी इलाके में खेल रहे साढ़े तीन वर्षीय मोहम्मद मिर्जा पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन प्राप्त करने के लिए भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई बार चक्कर लगाने पड़े। घटना के बाद नागरिकों ने आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल ठोस कार्रवाई करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Don`t copy text!