राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय में छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज एवं धर्मवीर संभाजी महाराज की जयंती मनाई गई

जलगांव | प्रतिनिधि : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से शुक्रवार, 26 जून 2026 को जिला कार्यालय में छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज एवं धर्मवीर संभाजी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर जिला कार्यालय के सरचिटणीस वाय. एस. महाजन के हस्ते दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्रहित के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में महिला आघाड़ी की महानगर अध्यक्ष सौ. मंगलाताई पाटील, पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक एस. लाडवंजारी, ज्येष्ठ नागरिक आघाड़ी के महानगर अध्यक्ष एस. डी. पाटील, कार्याध्यक्ष संग्रामसिंह सूर्यवंशी, जळगांव शहर विधानसभा प्रमुख राजुभाऊ मोरे, महानगर जिला सरचिटणीस सुनील भैय्या माळी तथा कार्यालय मंत्री सतीश चौव्हाण सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज एवं धर्मवीर संभाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Don`t copy text!