यूपीएससी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए अमृत द्वारा आर्थिक सहायता इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन जळगांव (प्रतिनिधि) : महाराष्ट्र अनुसंधान, उन्नति एवं प्रशिक्षण प्रबोधिनी (अमृत) द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के खुले वर्ग तथा अमृत के लक्षित समूह के अभ्यर्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु वर्ष 2026–27 के लिए प्रोत्साहनात्मक आर्थिक सहायता योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अमृत के लक्षित समूह में ब्राह्मण, कायस्थ, कोमटी, मारवाड़ी, पाटील, राजपूत, यलमार, अय्यंगार, राजपुरोहित, पाटीदार, वैश्य, नायर, नायडू, कम्मा, बनिया, बंगाली, त्यागी, सेनगुंथर, गुजराती, जाट, हिंदू नेपाली, भूमिहार, लोहारणा, कानबी सहित अन्य समाजों के अभ्यर्थी शामिल हैं। वर्ष 2026–27 की यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण तथा इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50,000 रुपये की प्रोत्साहनात्मक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, साक्षात्कार चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी हेतु 25,000 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए अमृत की आधिकारिक वेबसाइट https://mahaamrut.org.in/ का उपयोग करें। योजना से संबंधित सभी जानकारी, दिशा-निर्देश एवं अद्यतन सूचनाएं इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी प्रकार की कठिनाई या जानकारी के लिए संबंधित जिला अमृत कार्यालय से 7391065476 अथवा 8237657178 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला अमृत कार्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कानडे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। Post navigation सांसद संजय दिना पाटिल के आपत्तिजनक बयान का जळगांव में तीव्र विरोध 1 जुलाई से बदल जाएगा पासपोर्ट का नियम! विदेश यात्रा की तैयारी है तो पहले यह खबर जरूर पढ़ें…