जलगांव में 26 जून से कैरम लीग का रोमांच

जलगांव (प्रतिनिधि): जलगांव जिला कैरम एसोसिएशन की मान्यता से तथा जैन स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में एवं जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड के प्रायोजन से “जलगांव कैरम लीग – पर्व 2” का आयोजन 26 से 28 जून 2026 के दौरान कांताई सभागार, जलगांव में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में जलगांव जिले के 48 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से जैन इरिगेशन एवं महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके 8 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पहले लीग पद्धति और उसके बाद नॉकआउट पद्धति से किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल पुरस्कार राशि 65 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक (मेडल) भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता सिस्का कंपनी के बुलेट शॉट कैरम बोर्ड एवं गोटियों पर खेली जाएगी। कुल 56 खिलाड़ियों को 8 टीमों में विभाजित किया गया है।

टीमों का विवरण

1) मकरा चैलेंजर्स
संघ मालिक – युसुफ भाई मकरा
आइकॉन खिलाड़ी – जैद फारुकी
कप्तान – शेख हबीब
अन्य खिलाड़ी – सलीम अंसारी, नईम शेख, मोहसिन खान, सलमान खान एवं फारुख खान।

2) आप्पासाहेब लीजेंड्स
संघ मालिक – एड. रविंद्र कुलकर्णी
आइकॉन खिलाड़ी – अभिजीत त्रिपणकर
कप्तान – फिरोज खान
अन्य खिलाड़ी – अफजल शेख, मोहम्मद अली बागवान, सिद्दीक शेख, फैजान खान एवं शाहरुख भिस्ती।

3) सालार किंग्स
संघ मालिक – रेहान सालार
आइकॉन खिलाड़ी – योगेश धोंगडे
कप्तान – आताउल्लाह खान
अन्य खिलाड़ी – नदीम शेख, जब्बार खान, उबेद खान, शेख नाजीम एवं रोशन खान।

4) स्पोर्ट्स हाउस स्ट्राइकर्स
संघ मालिक – आमिर फारुक शेख
आइकॉन खिलाड़ी – पंकज पवार
कप्तान – सैय्यद मोहसिन
अन्य खिलाड़ी – अय्यूब खान, हुजेफा शेख, वसीम मलिक, सलमान शेख एवं रिजवान सैय्यद।

5) श्रीउत्तम हर्बल्स राइडर्स
संघ मालिक – श्रीकांत रंगनाथ पाटील
आइकॉन खिलाड़ी – रहीम खान
कप्तान – शेख जुबेर
अन्य खिलाड़ी – अनिल मोरे, खालिद शेख, रंगनाथ पाटील, आरिफ बागवान एवं शेख मोहम्मद जैद।

6) लीजर स्पोर्ट्स स्टार्स
संघ मालिक – अश्फाक शेख
आइकॉन खिलाड़ी – निसार अहमद
कप्तान – नईम अंसारी
अन्य खिलाड़ी – वसीम खान, अर्शद शाह, आदिल पठान, परेश देशपांडे एवं सैय्यद साबिर।

7) अरीश लायंस
संघ मालिक – अरीश शेख
आइकॉन खिलाड़ी – संदीप दिवे
कप्तान – अयाज शेख
अन्य खिलाड़ी – जमीर खान, शेख अजीज, रेहान खान, अजहर शेख एवं अंसारी साकिब।

8) साईनाथ टाइटन्स
संघ मालिक – आसिफ खान
आइकॉन खिलाड़ी – अनिल मुंडे
कप्तान – रईस शेख
अन्य खिलाड़ी – दानिश शेख, सज्जाद खान, मुबशीर सैय्यद, रईस सूर्या एवं शेख महमूद।

प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार, 26 जून को सुबह 10 बजे प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। आयोजकों ने जलगांव जिले के सभी कैरम प्रेमियों एवं खेलप्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस रोमांचक प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील की है।

Don`t copy text!