डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के लिए बीमा प्रतिनिधियों की भर्ती

 

जलगांव भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (PLI) तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं के विपणन एवं बिक्री के लिए बीमा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अधीक्षक डाकघर, भुसावल मंडल कार्यालय की ओर से प्रत्यक्ष साक्षात्कार का आयोजन किया गया है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 2 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधीक्षक डाकघर, भुसावल मंडल, भुसावल कार्यालय में उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है।

उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। बीमा पॉलिसी बिक्री का अनुभव, विपणन कौशल तथा स्थानीय क्षेत्र की जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में बेरोजगार युवक-युवतियां, स्वरोजगार से जुड़े पुरुष एवं महिलाएं, पूर्व बीमा प्रतिनिधि, बीमा सलाहकार, आंगनवाड़ी सेविकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पूर्व सैनिक, ग्राम पंचायत सदस्य तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।

बीमा प्रतिनिधियों के चयन एवं साक्षात्कार संबंधी सभी अधिकार अधीक्षक डाकघर, भुसावल मंडल के पास सुरक्षित रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने निकटतम डाकघर से संपर्क कर सकते हैं, ऐसा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है।

Don`t copy text!