पुराने विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला; दो आरोपी गिरफ्तार जलगांव | प्रतिनिधि पुराने विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा चाकू हमला किए जाने की घटना जलगांव शहर के बाबा नगर परिसर में सामने आई है। इस मामले में MIDC पुलिस थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 की रात लगभग 8:30 बजे बाबा नगर कंपाउंड क्षेत्र में फरियादी भारत अनिलकुमार कुकरेजा (उम्र 33 वर्ष, निवासी टीएम नगर, कवर नगर के पास, सिंधी कॉलोनी, जलगांव) का मित्र राहुल जयकुमार खिवलानी अपने साथियों हर्षल वाधवा और पियुष बालानी के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी सुनील नियामत तडवी (निवासी इच्छादेवी के पास, जलगांव) और सतराज नितीन गायकवाड़ (निवासी सबजेल के पीछे, जलगांव) वहां पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर दोनों ने राहुल खिवलानी के साथ गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद सतराज गायकवाड़ ने राहुल को पकड़कर रखा, जबकि सुनील तडवी ने “आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा” कहकर धमकी दी और अपनी कमर से चाकू निकालकर राहुल की छाती के बाईं ओर वार कर दिया। इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। फरियादी की शिकायत पर MIDC पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 566/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वाघ कर रहे हैं। Post navigation जिला परिषद करेगी साढ़े पांच लाख पौधों का रोपण चाळीसगाव में खाकी का ‘सुबह-सुबह प्रहार’! 44 अपराधी हिरासत में, ‘ऑडी’ समेत 39 लाख की 3 लग्जरी कारें जब्त