राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 27वें स्थापना दिवस पर जळगांव में ध्वजारोहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न शरद पवार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प जळगांव, प्रतिनिधि : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर जळगांव जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “पार्टी जनसामान्य की, आवाज महाराष्ट्र की” इस उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जळगांव शहर महानगर अध्यक्ष ईजाजभाई मलिक के हस्ते पार्टी ध्वजारोहण किया गया। वहीं पार्टी ध्वजस्तंभ का पूजन पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक एस. लाडवंजारी तथा जिला समन्वयक विकासदादा पवार के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी की 27 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का अवलोकन किया गया। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए पार्टी द्वारा किए गए संघर्षों को याद किया गया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार के विचारों की विरासत तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि शरद पवार ने “80 प्रतिशत समाजकारण और 20 प्रतिशत राजनीति” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए महिला आरक्षण, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय नामकरण, किसानों के हित में अनेक निर्णय तथा युवाओं के रोजगार हेतु आईटी सेल की स्थापना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। साथ ही केक काटकर पार्टी का 27वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं नियोजन वाय. एस. महाजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भी उन्होंने ही किया। इस अवसर पर सौ. मंगलाताई पाटील, एस. डी. पाटील, महाडिक सर, विलास भाऊसाहेब पाटील, राजेश गोयल, जयप्रकाश चांगरे, डी. एम. पाटील, रिकू चौधरी, विनायक पाटील, सुनील भैय्या माळी, गौरव पाटील, रमेश पाटील, गिरीश सांगळे, अकिल पटेल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हितचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला यह स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 27वें स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। ::: Post navigation शहीद दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि सहकारी संस्था की किराना दुकान? आसोदा ग्रामीण सहकारी पतसंस्था की संपत्ति पर उठे सवाल