शहीद दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि जळगांव | प्रतिनिधि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले, आदिवासी समाज में स्वाभिमान की ज्योति प्रज्वलित करने वाले तथा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक भगवान बिरसा मुंडा के शहीद दिवस के अवसर पर 9 जून को भाजपा कार्यालय जीएम फाउंडेशन, जळगांव में सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जळगांव शहर के विधायक सुरेश भोळे (राजू मामा), महापौर दीपमाला ताई काळे तथा पार्टी पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी राहुल वाघ, नितीन इंगळे, उदयजी भालेराव, राजेंद्र मराठे, मिलिंद चौधरी, मनोज भांडारकर, दीपक कोळी, नगरसेवक सुरेश सोनवणे, अतुल बारी, संजय नारखेडे, महेश चौधरी, नितीन पाटील, जितेंद्र चव्हाण, महेश कापुरे, मुकेश कुकरेजा, विठ्ठल पाटील, तुषार सूर्यवंशी, हर्षल सोनवणे, भूषण काकडे, किरण भोई, युवराज सपकाळे, चंद्रकांत शिंदे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। Post navigation शिवाजीनगरवासियों ने लिया शुक्र-गुरु की महायुति का आनंद