टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहन की लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। नशिराबाद के भवानी नगर निवासी 29 वर्षीय सोनू रामा बागले की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोनू बागले साकेगांव में दिनभर मजदूरी करने के बाद पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोलनाका क्षेत्र के पास पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू बागले पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे। उसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रॉले ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक सोनू बागले दिहाड़ी मजदूरी और निर्माण कार्य में बिगारी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे, पिता और भाई हैं। उनकी असमय मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में मित्र जिला शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नागरिकों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में नशिराबाद पुलिस थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। Post navigation एमआईडीसी में बाबा नमकीन कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान दमकल विभाग की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल