टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : शहर के भोईटे नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में सनातन संस्था की ओर से चार दिवसीय निःशुल्क बाल संस्कार शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 10 जून से 14 जून तक आयोजित हुआ, जिसमें 9 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 45 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। संस्था द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को मोबाइल, कंप्यूटर और वीडियो गेम की अत्यधिक लत से दूर कर अच्छे संस्कारों की ओर प्रेरित करना था। शिविर में बच्चों को बताया गया कि केवल शिक्षा और सुविधाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कारों का होना भी अत्यंत आवश्यक है। बड़ों का सम्मान करना, सत्य बोलना, अनुशासन का पालन करना तथा सदाचारपूर्ण व्यवहार अपनाना जैसे गुण बचपन से ही विकसित किए जाने चाहिए। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को नामजप, मन की एकाग्रता बढ़ाने के उपाय, सात्विक बुद्धिमत्ता का विकास, सूर्य नमस्कार, स्वभाव दोष निर्मूलन तथा अच्छे गुणों को विकसित करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा बोधकथाएं, शौर्य कथाएं, आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर भी जानकारी दी गई। शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता की। उपस्थित पालकों ने इस प्रकार के संस्कार शिविरों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की। Post navigation संत बाबा गुरदासराम चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल, हजारों नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ