टीम झूलेलाल न्यूज़ जलगांव : जलगांव शहर में इस वक्त सिंधी समाज और व्यापारीयों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वजह है नगर निगम के स्वीकृत नगरसेवकों की सूची में रमेश मतानी का नाम सामने आना।

जलगांव नगर निगम में स्वीकृत सदस्यों के चयन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, आयुक्त द्वारा 25 तारीख को संभावित उम्मीदवारों के नाम सौंप दिए गए हैं, जबकि 27 मार्च को होने वाली विशेष बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसी कड़ी में सिंधी समाज के प्रमुख चेहरे रमेश मताणी का नाम सामने आने से समाज में हर्ष का वातावरण है।

सिंधी समाज के लोगों का कहना है कि पार्टी के प्रति उनके वर्षों के समर्पण, निष्ठा और योगदान का यह सम्मान है। रमेश मताणी का नाम आगे आना न सिर्फ समाज के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे जलगांव शहर के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान सिंधी समाज को सीमित प्रतिनिधित्व मिलने के बाद यह फैसला समाज के संतुलन और न्याय को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संदर्भ में मंत्री ना. गिरीशजी महाजन द्वारा दिया गया आश्वासन भी अब साकार होता नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंधी समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

रमेश मताणी की पहचान उनके मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता से जुड़ी रही है। महापालिका प्रशासन के कार्यों को प्रभावी ढंग से करवाने में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि समाज ने उन पर भरोसा जताते हुए उनका नाम आगे बढ़ाया है।

अब समाज और व्यापारीयों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सिंधी कॉलोनी सहित शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

फिलहाल, 27 मार्च की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

You missed

Don`t copy text!