टीम झूलेलाल न्यूज़ क्रिकेट को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, टीम भावना और अनुशासन विकसित करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन महत्वपूर्ण किया गया है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी गुणवत्ता दिखाने का मौका मिलने हेतु और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनते हुये क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सबसे पहले योजना की आवश्यकता देखते हुये जलगाव शहर के सिंधी युवा क्रिक्रेटर्स द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है, राँयल ट्रफ, शिरसोली रोड, जलगाव स्थित समाज के टीम आये हुये है.

२०/२/२०२६ से २२/२/२०२६ तारीख तक यह क्रिक्रेट का मुकाबला बडी धुमधाम से चलने वाला है, टीम का रजिस्ट्रेशन और नियम तैयार किये गये है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्टेशन से आवश्यक अनुमति लेकर पुरे तयारी के साथ नियोजन बडिया दिखाई दे रहा है।

प्रतियोगिता के लिए रेफरी, स्कोरर, कमेंटेटर नियुक्त किये गये हैं। विजेता और उपविजेता टीमों के लिए कप, पदक और प्रमाण पत्र की व्यवस्था की गई है। सभी गणमान्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन और समापन समारोह कार्यक्रम में और अधिक आकर्षण किया गया है।

ऐसी सिंधी युवा क्रिक्रेट प्रतियोगिताओं से युवाओं में मित्रता, सहयोग और नेतृत्व के गुण विकसित होने मे सहायता मिलेगी। यह समाज में एकता और खेल संस्कृति को विकसित करने में भी मदद करता है। इसीलिए क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि समाज निर्माण का भी प्रभावी साधन है। यह भावना सभी सिंधी युवाओ के प्रती दिखाई दे रही है.

सिंधी युवा क्रिक्रेटर्स और पुनीत रावलानी, प्रकाश साहित्या, सुमित बालानी इन्होने यह प्रतियोगिता देखने के लिए सभी जलगाव वासियो को आमंत्रित किया है

Don`t copy text!